समाचार · समुदाय
सार्थक टीम ने चार स्थानों पर लगाए पर्यावरण जागरूकता बोर्ड
25 अप्रैल 2026
वर्तमान वार्ड 39 की पार्षद एवं सार्थक संगठन की ऊर्जावान, सक्रिय पर्यावरण प्रेमी श्रीमती भारती जी पाटीदार के नेतृत्व में आज सार्थक सोशल वेलफेयर सोसायटी की पूरी टीम ने शहर के चार अलग-अलग स्थानों पर पर्यावरण जागरूकता बोर्ड लगाए। इन बोर्डों के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता, वृक्ष संरक्षण, जल बचाने और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।
