समाचार · जल
विश्व पृथ्वी दिवस पर जल संरक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन
22 अप्रैल 2026
विश्व पृथ्वी दिवस 2026 के अवसर पर सार्थक संस्था द्वारा मंदसौर के कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में जल संरक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर अदिति गर्ग, पद्मश्री महेश शर्मा एवं भूजल वैज्ञानिक सुनील चतुर्वेदी ने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। विशेषज्ञों ने भूजल स्तर बढ़ाने की तकनीकों और सतत जल प्रबंधन के उपायों की जानकारी दी।
