समाचार · जल
जल संरक्षण अभियान: रैली और मानव श्रृंखला
9 अप्रैल 2026
मंदसौर में ‘सार्थक’ संस्था द्वारा आयोजित जल संरक्षण अभियान के तहत विद्यार्थियों ने कला के माध्यम से जल संकट के समाधान प्रस्तुत किए। शहर में रैली और मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को जल बचाने के प्रति जागरूक किया गया। इस अभियान में बड़ी संख्या में नागरिकों और विद्यार्थियों ने भाग लेकर प्रकृति संरक्षण और जल संवर्धन का संदेश दिया।
